Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुख्यमंत्री ने वर्चुअली रीपा के प्रथम फेस का किया लोकार्पण
kondagaon, Chief Minister ,virtually inaugurated

कोण्डागांव। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुंगेली के सरगांव से ''भरोसे का सम्मेलन'' से पूरे राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देने वाली महत्वपूर्ण योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पंचायत ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिले में करनपुर एवं जुगानीकलार में स्थित रीपा में प्रथम फेज के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम सहित अन्य अधिकारी एवं जनपद पंचायत फरसगांव के अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर ने कहा कि आज जनपद पंचायत फरसगांव के ग्राम पंचायत जुगनी कलार में प्रथम फेस के तहत् इकाई यूनिट का लोकार्पण किया जा रहा है l राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीणों अंचल में रहने वालो महिला पुरुष दोनों वर्ग को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़कर के उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने का एक बेहतर प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में रीपा के अंर्तगत सभी ग्राम पंचायतों में उनकी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए अगल-अलग गतिविधियों का चयन किया गया है। ग्राम पंचायत जुगनीकलार में रीपा के तहत् वर्तमान में हल्दी, मिर्ची और धनिया मसाला पाउडर निर्माण, दोना पत्तल, इमली प्रसंस्करण इकाई के साथ बांस शिल्प कला के तहत् ग्रामीणों को रीपा प्रॉजेक्ट अंतर्गत प्रारंभ किया जा रहा है। रीपा के तहत् बेहतर मार्केटिंग में सहयोग के लिए विशेषज्ञ तकनीकी एजेंसियों को भी जोड़ा गया है।

 

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन सृजित करना है एवं स्थानीय संभावनाओं के अनुरूप कच्चे माल के स्त्रोत एवं मार्केटिंग विकसित करते हुए ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत जिले के सभी 05 विकासखंडों में 10 महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का विकास किया जा रहा है।

MadhyaBharat 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.