Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
धार में पीएम मित्र मेगा एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा स्थापित
bhopal, PM Mitra Mega ,Integrated Textile Park

भोपाल। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए केंद्र सरकार ने देश के सात राज्यों में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क को मंजूरी दी है। मध्यप्रदेश के धार जिले में 'पीएम मित्र' मेगा एकीकृत टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश के विकास के नए रास्ते खुलेंगे। पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क के जरिए कपड़ा संबंधी संपूर्ण कार्य यानी कपड़ा तैयार करने से लेकर उसके एक्सपोर्ट तक के सभी कार्य एक ही स्थान पर हो सकेंगे। इसमें लगभग 4425 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि ”PM MITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क 5F (फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन) विजन के अनुरूप कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देगा। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी और यूपी में स्थापित किए जाएंगे।”

 

पीएम मोदी ने इसे मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा, ”पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क कपड़ा क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा, करोड़ों का निवेश आकर्षित करेगा और लाखों जगार पैदा करेगा.” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे 14 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि 5 एफ विजन से विदेशों तक हम अपने कपड़ा उद्योग का विस्तार कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया में पहले खर्च बढ़ता था और समय की बर्बादी होती थी, लेकिन अब एक ही जगह टेक्सटाइल पार्क होने पर इस पर रोक लगेगी। यह निर्णय टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के अनेक अवसर सृजित करने में मददगार साबित होगा।

MadhyaBharat 18 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.