Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला
sagar,Truck crushes ,bike rider

सागर। जिले के सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग -44 पर बुधवार देर रात खेत में जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़िय़ों ने ट्रक की आग पर काबू पाया। वहीं सडक़ पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

 

 

सुरखा थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम चितौरा निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र लोधी बुधवार देर रात अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। तभी राजा ढाबे के पास फोरलेन पर देवरी की ओर जा रहे महाराष्ट्र पासिंग के आलू से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और उन्होंने ट्रक में आग लगी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुरखी थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए सुरखी, मकरोनिया और सागर से दमकलों को घटनास्थल पर भेजा गया। आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए सागर से भी पुलिस अधिकारियों को मौके पर रवाना किया गया।

 

 

थाना प्रभारी भदौरिया ने बताया कि ट्रक में आलू लदा हुआ था। आग से ट्रक के माल को नुकसान न हो और आग को जल्द नियंत्रित करने के लिए जेसीबी की मदद से ट्रक को खाली कराया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग को काबू किया गया। आग से ट्रक का अगला हिस्सा लगभग पूरी तरह से जल गया। रात में ही पुलिस ने सड़क पर खड़े ट्रक को साइड में कर फोरलेन का यातायात बहाल किया। वहीं युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

MadhyaBharat 16 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.