Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
धारः गणपति घाट पर टक्कर के बाद तीन वाहनों में लगी आग
Dhar, Three vehicles ,caught fire

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में राऊ-खलघाट फोरलेन स्थित गणपति घाट पर शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां घाट उतर रहे एक ट्राले के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दो वाहनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से आगे घाट चढ़ने वाली लेन पर जा पहुंचा। इसके बाद घाट चढ़ रहे दो वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। जो लोग वाहनों से कूद गए, उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

गनीमत रही कि पास से गुजर रही खरगोन से इंदौर जा रही गौर ट्रेवल्स की बस भी हादसे में बाल-बाल बच गई। हादसे के वक्त बस घटनास्थल पर ही किसी कारण से रुक गई। ग्रामीणों ने तुरंत बस में सवार यात्रियों को पहले उतारकर आग से दूर किया। इसके बाद बस को आगे बढ़ाकर निकाला गया। सभी यात्रियों और बस को सुरक्षित निकालकर इंदौर रवाना किया गया। हादसे के बाद से ही घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन ने पहुंचकर पांच फायर बिग्रेड की मदद से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। तीन घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। वहीं ब्रेक फैल ट्राले में जलकर कंकाल बने दोनों शवों को धामनोद अस्पताल भेजा गया।

 

 

हादसे के बाद से ही गणपति घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों को मानपुर से ही सगड़ी बगड़ी होते हुए धार की तरफ निकाला गया। गुजरी गांव में से महेश्वर होते हुए जामगेट से इंदौर की तरफ निकाला गया। पुलिस प्रशासन पूरी तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आया। जाम में फंसे लोग परेशान भी होते रहे, क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने का कार्य जारी है।

MadhyaBharat 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.