Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने किया छह ग्रामीणों को अगवा
kondagaon, Maoists abducted, six villagers

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिलान्तर्गत दूरदराज इलाके के ग्राम पुंगारपाल से नक्सलियों ने छह ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। नक्सलियों ने इनमें से एक की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

थाना पुंगरपाल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम तुमड़ीवाल के एक मोहल्ले में ग्रामीण किसी कार्य के लिए जुटे हुए थे। उसी दौरान शाम लगभग 5:00 से 6:00 बजे के दरम्यान कुछ अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और छह ग्रामीणों को अगवा कर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने देर शाम तक चार ग्रामीणों को सुरक्षित छोड़ दिया लेकिन दो व्यक्तियों को अपने कब्जे में रख लिया। उनमें से एक व्यक्ति किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला लेकिन एक व्यक्ति की नक्सलियों ने हत्या कर उसका शव गांव की भूतपूर्व सरपंच के निवास के समीप छोड़कर चले गए।

 

ग्रामीणों की सूचना पर पुंगरपाल थाने की पुलिस ने ग्रामीण बारामासी नाग (35) निवासी तुमडीवाल कोटमेटा पारा का शव बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। इस बीच नक्सलियों के कब्जे से छूटकर लौटे अन्य पांच ग्रामीणों से पूछताछ कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। आशंका जताई गई है कि नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में बारामासी नाग की हत्या की है।

MadhyaBharat 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.