Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग
satna, Fierce fire ,tent house warehouse

सतना। शहर के बायपास रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की दीवार को भी जेसीबी से तोड़ना पड़ा।

 

 

जानकारी के अनुसार, बायपास रोड पर संगम बेला मैरिज गार्डन के पास स्थित पवन टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार सुबह राहगीरों ने धुआं उठते देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल की गाड़ियों के अलावा नगर निगम की वाटर लॉरी को भी बुलाना पड़ा। आग इतनी भीषण थी कि घटना पर मौजूद प्रशासन की टीम ने जेसीबी बुलाकर गोदाम की दीवार भी तोड़ दी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

 

 

टेंट हाउस संचालक ओमप्रकाश गुप्ता का कहना है कि जब गोदाम में आग लगी तो स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन पर सूचना दी। उन्होंने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में लिया था। गोदाम टीने के शेड से ढका था। टेंट हाउस के गोदाम से निकलते धुएं और नजर आती आग की लपटों से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। गोदाम के पास ही ब्रिक्स प्लांट और भूसी का गोदाम भी है। इस वजह से लोग परेशान थे कि कहीं आग फैल न जाए।

 

 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग बुझाने के लिए नगरपालिका के छह दमकल बुलाए गए थे, जबकि एक दमकल बिड़ला सीमेंट की फैक्ट्री से भी बुलाया गया। इसके अलावा वॉटर की लॉरियां भी मंगानी पड़ीं। गोदाम के अंदर प्लास्टिक, लकड़ी और फोम से बने फर्नीचर थे। इसके अलावा वहां कपड़े, बांस और बिजली के सामान भी काफी ज्यादा रखे थे। इस वजह से आग अंदर से दहक रही थी। लेकिन दीवार होने के कारण पानी अंदर नहीं जा पा रहा था। तभी हमें दीवार तोड़नी पड़ी। इससे पानी सीधा सामानों पर डाल सकते थे। आग इतनी भयंकर थी कि दमकलों का पानी भी खत्म हो गया था। जिसे दोबारा भरने के लिए भेजना पड़ा। नुकसान का आंकलन तो अभी नहीं हो पाया है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयंकर थी कि पूरा आसमान काला हो चुका था। दहकती हुई आग जिसने देखी वह, वहीं खड़ा रह गया। धूएं के काले गुबार के कारण आसपास अंधेरा हो चुका था। गोदाम में आग लगने की खबर मिलते ही पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, मेयर योगेश ताम्रकार, निगमायुक्त राजेश शाही, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय तीर्थवानी, चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा समेत कई व्यापारी और नेता मौके पर पहुंच गए थे।

MadhyaBharat 1 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.