Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह
satna, Home Minister ,Amit Shah,Congress

सतना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के सतना जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को माता शबरी की जयंती पर आयोजित कोल जनजाति के महाकुंभ में शामिल हुए। इस असर पर उन्होंने केन्द्र की मोदी और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में कभी जनजाति समाज से किसी को राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन नरेन्द्र भाई ने गरीब आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर जनजाति समाज का सम्मान बढ़ाया है।

 

 

इससे पहले कोल जनजाति महाकुंभ में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। समाज की 51 बेटियों ने गृह मंत्री को फूल देकर उनकी अगवानी की। अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप जलाकर महाकुंभ का शुभारंभ किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से 50,699 लाख रुपये की लागत के 17 विकास कार्यों का शिलान्यास और 2,565 लाख रुपये लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

 

गृह मंत्री शाह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मां शबरी विश्व का कल्याण करने वाली मां हैं। मैं तीसरी बार मां शारदा की धरती पर आया हूं, जब भी आया, तब नई ऊर्जा लेकर गया हूं। आप भाग्यशाली हैं कि आप उनके सानिध्य में रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफ की और उन्हें गरीबों के हितैषी और प्रदेश का लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहा। उन्होंने कहा कि मैं शिवराज सिंह और भाजपा सरकार को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उन्होंने आपकी सारी जरूरतें पूरी की हैं। जब जबलपुर आया था, तब शिवराज ने 14 घोषणाएं की थीं। मुझे लगा था कि मेरी उपस्थिति में शिवराज जी घोषणाएं कर रहे हैं। यदि पूरी नहीं हुई तो आदिवासी भाई-बहन मुझे पकड़ेंगे। आज शिवराज ने उन्हें पूरा कर हिसाब दे दिया। यही भाजपा की विशेषता है।

 

 

शाह ने कहा कि जब आपने 2014 में मोदी की सरकार पहली बार बनाई, तब मोदी जी ने कहा था कि ये सरकार आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार है। आज 9 साल बाद जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो पता चलता है कि एक- एक बात को पूरा कर जमीन पर उतारने का काम किया गया है। मोदी सरकार ने देश में 10 करोड़ शौचालय बनवाए। सबसे अधिक शौचालय जनजाति भाइयों के घर में बने। मोदी जी ने कोरोना का टीका दिलाया और पूरे भारत को कोरोना से सुरक्षित किया। पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा करवाया। हर गरीब के घर में 5 किलो मुफ्त अनाज ढाई साल से दिया जा रहा है। देश के 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में थोड़े समय के लिए पंजे की सरकार आई थी, उसने जनजातियों के लिए बनाई योजनाओं को बंद कर दिया। लेकिन उनकी सरकार गिर गई तो शिवराज ने फिर योजनाएं शुरू की। मोदी और शिवराज के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी और चल रही है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष में चुनाव आने वाले हैं, फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। कमल के निशान पर बटन दबाना और मोदी जी के हाथ मजबूत करना है।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इसलिए आए, क्योंकि आतंक, अन्याय और भ्रष्टाचार का अंत करना था। गरीबों को भोजन मिल जाए। गरीब का इलाज हो जाए, कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो जाए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने नया भारत गढ़ दिया है। उन्होंने भगवान राम के भाई लक्ष्मण के साथ माता सबरी की कुटिया में पहुंचने और उनके जूठे बैर खाने का प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन जब पैदल चलकर जनता तक पहुंचे तो समझो रामराज्य आ गया है।

 

 

उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले 18 सितंबर को शाह जबलपुर आये थे, तब संकल्प लिया था कि जनजाति समाज का जीवन बदलेंगे। हमने 14 संकल्प लिए थे, उसी के तहत पेसा एक्ट लाए। हमें और संकल्प लेने हैं, ताकि जनजातियों का उत्थान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य में कोल राजा थे। रीवा जिले में कोलगढ़ी बनी है, लेकिन उसकी हालत जर्जर है। हम उसका जीर्णोद्धार कराएंगे। राजा नागर कोल की गढ़ी की मरम्मत कराएंगे, बाउंड्री बनाएंगे, पार्क बनाएंगे और मां शबरी की प्रतिमा स्थापित करेंगे। कोल समाज के इतिहास को दर्शाएंगे, अंतिम कोल राजा के तैल चित्र को भी वहां लगवाया जाएगा। सरकार इसमें साढ़े 3 करोड़ खर्च करेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कोल समाज के लोग भूमिहीन हैं। हम संकल्प करते हैं कि कोल समाज के हर भूमिहीन को रहने की जगह उपलब्ध कराएंगे। मैहर के शबरी आश्रम का लोकार्पण होगा और कोल समाज के देवी देवताओं के स्थानों का भी विकास होगा। समाज के बेटे बेटियों को व्यवसाय के लिए लोन देंगे, ब्याज की सब्सिडी सरकार देगी, गारंटी भी लेंगे। एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है, उसमें ये समाज पीछे न रह जाए, इसलिए हम रीवा में पीजी हॉस्टल और सतना में गर्ल्स होस्टल बनाएंगे। जिससे समाज के युवा वहां रहकर तैयारी कर सकें।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के लिए वरदान हैं। भाजपा विकास यात्राएं निकाल रही है और कांग्रेस सिर्फ गाली देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो आपका साथ दे उसका साथ दीजिये।

MadhyaBharat 24 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.