Since: 23-09-2009
नारायणपुर। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ओरछा मुख्य मार्ग में सोमवार को ग्राम मुंडपाल फरसगांव के पास एक बार फिर नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिविजन और नेलनार एरिया कमेटी ने बैनर और पोस्टर लगाये हैं। बैनर में नक्सलियों ने लिखा है कि जो भी निको कंपनी का दलाल या शासन-प्रशासन का एजेंट बनकर काम करेगा उनको सागर साहू की तरह मौत की सजा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भाजपा नेता सागर साहू को छोटे डोंगर उनके निवास में घुसकर नक्सलियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |