Since: 23-09-2009

  Latest News :
ओडिशा के गरीबों को मिलेंगे 5 लाख नए पक्के घर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलांगीर से किया ऐलान.   प्रधानमंत्री 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, 3,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.   मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   इंदौर-उज्जैन संभाग की बैठक में कांग्रेस ने तय की संगठन विस्तार की रणनीति.   फोन टैपिंग पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी जिलों में आंदोलन की घोषणा.   जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर उप मुख्यमंत्री ने ली सेल्फी.   भोपाल में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार.   मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने की तैयारी तेज, डेयरी इकाइयों पर 42 लाख तक ऋण.   इंदौर पुलिस की पहल, अब नागरिक भी भेज सकेंगे यातायात उल्लंघन की सूचना.   बस्तर के किसानों को बड़ी राहत, कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा 13,839 रुपये प्रति एकड़ बोनस.   कबीरधाम में 24 से 29 नवंबर तक लगेंगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सोनोग्राफी सुविधा.   15 नवंबर से धान खरीदी महाअभियान, कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी 13,839 रुपये प्रति एकड़ सहायता.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दीपावली मिलन समारोह में शामिल, राज्यपाल रमेन डेका को दी शुभकामनाएं.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.  
सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया
उपभोक्ता

नई दिल्ली।केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यात्रा पूरी होने से पहले बुकिंग के दौरान अतिरिक्त भुगतान मांगने की प्रथा को भ्रामक और अनुचित व्यापार व्यवहार मानते हुए प्राधिकरण ने कंपनी को इसे तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है।

 

मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता वाली सीसीपीए ने जांच में पाया कि ओला ऐप पर ड्राइवर की खोज के दौरान “टिप जोड़ने से तेजी से राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है” और “जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए अभी टिप दें” जैसे संदेश प्रदर्शित किए जाते थे। इनसे उपभोक्ताओं को यह भ्रम होता था कि अतिरिक्त भुगतान करने से राइड जल्दी मिलेगी।

 

प्राधिकरण ने कहा कि ओला के अपने डेटा ने इस दावे का समर्थन नहीं किया। 1 से 15 जून 2026 के आंकड़ों में ऐड-ऑन वाले राइड अनुरोधों को बिना ऐड-ऑन वाले अनुरोधों की तुलना में कम बार स्वीकार किया गया था। कंपनी का यह कहना कि ऐड-ऑन से राइड आवंटन प्रभावित नहीं होता, उसके ऐप के संकेतों से विरोधाभासी पाया गया।

 

सीसीपीए ने कहा कि टिप सामान्यतः सेवा पूरी होने के बाद दिया जाने वाला स्वैच्छिक भुगतान होता है। यात्रा से पहले इसकी मांग करना इसे सेवा-पूर्व भुगतान में बदल देता है। नाम बदलकर 'टिप' से 'ऐड-ऑन' कर देने से प्रथा की प्रकृति नहीं बदली। यह प्रथा मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 के उस प्रावधान के भी विपरीत है, जिसमें केवल यात्रा पूरी होने के बाद टिपिंग की सुविधा दी गई है।

 

प्राधिकरण ने इंटरफेस डिजाइन में 'कन्फर्म शेमिंग' का उपयोग भी पाया। भुगतान न करने पर देरी या राइड न मिलने का संकेत देकर उपभोक्ताओं में डर पैदा किया गया। संकेत को बंद करने का विकल्प भी नहीं दिया गया था। अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और हवाई अड्डों से बुकिंग करने वाले संवेदनशील उपभोक्ता इससे विशेष रूप से प्रभावित हो सकते थे।

 

सीसीपीए ने ओला को निर्देश दिया है कि यात्रा पूरी होने से पहले टिप, ऐड-ऑन, अतिरिक्त किराया या किसी अन्य नाम से अतिरिक्त भुगतान मांगने वाले सभी संकेत, संदेश और इंटरफेस डिजाइन तत्काल बंद किए जाएं। प्राधिकरण ने इसी प्रथा को लेकर रैपिडो पर भी 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था, जबकि उबर और नम्मा यात्री के खिलाफ जांच जारी है।

MadhyaBharat 13 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.