Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश
bhopal, Madhya Pradesh, grip of cold wave
भोपाल । मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में रहे। कई जिलों में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ग्वालियर-चंबल अंचल समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया। मुरैना और श्योपुर में हल्की बारिश हुई है। छतरपुर का नौगांव प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण शुक्रवार-शनिवार को अधिकतर शहरों में कोहरा रहने की संभावना है।


भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश का सबसे ठंडा नौगांव रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो में दिन का तापमान 16 डिग्री, शिवपुरी में 17 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.5 डिग्री, रतलाम में 19.5 डिग्री, गुना में 19.6 डिग्री, रायसेन और सतना में 21.2 डिग्री, धार और रीवा में 21.4 डिग्री, सीधी में 22.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.2 डिग्री, मलाजखंड में 23.5 डिग्री और सागर में 23.8 डिग्री पारा रहा। ग्वालियर 18.6 डिग्री, भोपाल 23.4 डिग्री, इंदौर में 22.6 डिग्री, उज्जैन में 20.4 डिग्री और जबलपुर में तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात में गुरुवार को सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सबसे कम 100 मीटर दृश्यता खजुराहो एयरपोर्ट पर दर्ज की गई।


वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि मौसम प्रणालियां कमजोर पड़ चुकी हैं। हवा भी उत्तरी होने लगी है। इस वजह से शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। शनिवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में भी रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। उधर, वातावरण में काफी नमी मौजूद रहने के कारण सुबह के समय अधिकांश शहरों में कोहरा रहने के आसार हैं। वहीं, 18 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।


इधर, उज्जैन में कड़ाके की ठंड के चलते 17 जनवरी को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी प्राइवेट, सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं रतलाम जिले में प्रशासन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 17 और 18 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।आगर मालवा में भी प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 17 से 18 जनवरी तक दो दिन की छुट्टी घोषित की है।शाजापुर जिले में भी 17 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.