Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मप्र के छिंदवाड़ा में कुआं धसने से तीन मजदूरों की मौत
chindwara,Three laborers died, well collapse
छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ग्राम खूनाझिरखुर्द में कुआं धसने से मलबे में दबे तीन मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। करीब 22 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार दोपहर उनके शवाें काे कुएं से बाहर निकाल लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
 
छिंदवाड़ा के ग्राम खूनाझिरखुर्द निवासी ऐशराव वस्त्राणे के खेत में एक पुराने कुएं का गहरीकरण के दौरान मंगलवार शाम करीब चार बजे मिट्टी धंस गई, जिसमें छह मजदूर फंस गए थे। उनमें से तीन मजदूरों को तो सुरक्षित निकल लिए गया था, लेकिन मलबे में तीन लाेग दबे रहे गए थे। सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जो रात भर चला। रात करीब 10 बजे भोपाल से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू में जुट गई। रात भर चले रेस्क्यू के बावजूद कुएं में फंसे तीनाें मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।
 
छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बताया कि मजदूरों को निकालने के लिए प्रशासन ने सभी प्रयास किए। खुदाई के दौरान मलबे में दबे मजदूरों को कोई परेशानी न हो, इसलिए जाली लगाई गई थी, ताकि उन्हें सांस लेने में मदद मिल सके। साथ ही ऑक्सीजन भी दी जा रही थी। करीब 22 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने तीनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया, उन्हें चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरों में वासिद (18) पुत्र कल्लू खान निवासी सुल्तानपुर जिला रायसेन, राशिद (18) पुत्र नन्हे खान और शहजादी (50) पत्नी नन्हे खान निवासीगण तुलसीपार बुधनी जिला सीहोर शामिल हैं।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्हाेंने मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घाेषणा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
 
MadhyaBharat 15 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.