Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मंत्री के बयान के विरोध में तहसीलदार और नायाब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर
bhopal, Tehsildar and Nayaab Tehsildar, minister
भाेपाल । राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के एक बयान के विरोध में तहसीलदार और नायब तहसीलदार विरोध में उतर गए हैं। भोपाल के भी सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार सोमवार से अगले 3 दिन के लिए अवकाश पर चले गए। साेमवा काे टीएल (समयावधि) मीटिंग में शामिल हाेने के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के नेतृत्व में तहसीलदारों ने 13 से 15 जनवरी तक अवकाश पर रहने की घोषणा की है। भोपाल सहित पूरे राज्य में इस आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है।
 
 
दरअसल 10 जनवरी को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने एक महिला तहसीलदार पर टिप्पणी की थी। इसे लेकर तहसीलदारों में आक्रोश है। इस घटना के विरोध में तहसीलदारों ने सोमवार को सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया। भोपाल के तहसीलदारों ने भी इस आंदोलन में हिस्सा लेते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मंत्री वर्मा की महिला तहसीलदार पर टिप्पणी से सभी तहसीलदारों में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में सोमवार को तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए। इसका असर भोपाल में भी है। भोपाल जिले के एक दर्जन से अधिक तहसीलदारों ने सोमवार सुबह एक सामूहिक बैठक की। इसके बाद सभी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले तहसीलदार टीएल (समयावधि) मीटिंग में शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
 
 
ये काम हाेंगे प्रभावित
तहसीलदारों के अवकाश पर रहने से राजस्व विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो सकते हैं। इनमें भूमि विवादों का समाधान, नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व से जुड़े काम शामिल हैं। इसके अलावा, जनता के रोजमर्रा के कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है। तहसीलदारों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे 13 से 15 जनवरी तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की इस विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
MadhyaBharat 13 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.