Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्कूल-कॉलेजों में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार
bhopal,Collective Surya Namaskar ,schools and colleges
भोपाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर योगासन किया। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के ग्राम डोभी के सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य-नमस्कार किया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, स्कूल-कालेज के विद्यार्थी, जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और सरकार हर वर्ष सूर्य नमस्कार का आयोजन करती है। आज मध्य प्रदेश सरकार युवा शक्ति मिशन लॉन्च कर रही है। इसके जरिए हमने प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। हमारी योजना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रदेश का युवा शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होकर शिक्षित बने। उन्होंने कहा कि 'हमने यह लक्ष्य तय किया है कि 2028 तक मध्य प्रदेश के 70 फीसदी से ज्यादा युवा स्वरोजगार प्राप्त करेंगे। प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा हैं और आज ही के दिन हम लाडली बहना योजना की राशि डालने जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब युवा कभी बोलते हैं तो मुझे एक तरह से स्वामी विवेकानंद का ध्यान आता है। स्वामी विवेकानंद जयंती के माध्यम से सनातन संस्कृति सभ्यता हिंदुस्तानी दर्शन का योगदान पूरे देश के लिए एक तरह से अलग ही आनंद देता है। इसके माध्यम से हम युवा शक्ति की पहचान पाते हैं और युवा शक्ति के माध्यम से राष्ट्र शक्ति का अहसास भी कहते हैं। आज के अवसर पर मैं यहां उपस्थित सभी से और कम से सभी युवाओं को नमन करता हूं बधाई देता हूं।


उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति को सर्वोपरि माना। उन्होंने हमारे जीवन में सदैव युवाओं को सीख दिया स्वयं पर भी लागू किया। उठो जागो, तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो। हमारे अपने जीवन का जो हम सपना देखें, जो हम संकल्प करें, जिस दिशा में बढ़ना चाहें, तो परमात्मा ने असीम ऊर्जा का भंडार हमको शरीर के रूप में दिया और यह असीम ऊर्जा का भंडार हमारे शरीर के माध्यम से हमारे सपनों को पंख लगा करके अपने संकल्प की सिद्धि का साधन बनता है।

 

MadhyaBharat 12 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.