Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
खगोलीय घटनाः शुक्र का सूर्य से अधिकतम कोणीय सेपरेशन शुक्रवार को
bhopal, Astronomical event, Venus
भोपाल । खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए अगले दो सप्ताह खास होने जा रहे हैं। दरअसल, सूर्य की परिक्रमा करता शुक्र (वीनस) आगामी दो सप्‍ताह तक आकाश में अपनी खास पहचान दिखाने जा रहा है। शुक्रवार. 10 जनवरी को शुक्र का सूर्य से कोणीय सेपरेशन सबसे अधिक होगा। इसे ग्रेटेस्‍ट इलोंगेशन ईस्‍ट कहा जाता है। इस समय स्‍काईवाचर्स के लिए इसे देखने को सबसे अच्‍छा मौका होगा। इस समय वीनस का क्षितिज से कोण 43 डिग्री होगा।
 
नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को इस खगोलीय घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से आगामी दो सप्‍ताह तक वीनस का पृथ्‍वी के क्षितिज से बनने वाला कोण बढ़ता जाएगा और यह 23 जनवरी को सबसे अधिक होगा। इस समय यह कोण बढ़कर 44 डिग्री हो जाएगा। इसे हाईएस्‍ट एल्‍टीटयूड इन दी इवनिंग स्‍काई कहा जाता है। इस घटना के समय शुक्र अपनी अधिकतम चमक के साथ आकाश में सबसे अधिक ऊंचाई पर देखा जा सकेगा।
 
उन्होंने बताया कि शुक्र कभी भी आकाश में अपनी उंचाई बढ़ाते हुए सिर के ठीक ऊपर मध्‍यरात्रि में नहीं आता है। वह आसमान में एक निश्चित ऊंचाई तक पहुंचकर वापस नीचे क्षितिज की तरफ लौटता दिखता है। इसका कारण यह है कि यह पृथ्‍वी की कक्षा के अंदर है, इसलिए सूर्यास्‍त के बाद लगभग चार घंटे तक ही दिखकर वह डूब जाता है। उन्होंने बताया कि सूर्य और चंद्रमा के बाद तीसरे सबसे चमकीले खगोलीय पिंड वीनस को शाम के पश्चिम आकाश में अपनी ऊंचाई और चमक को प्राप्‍त करते हुए देखने का अच्छा अवसर है।
MadhyaBharat 9 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.