Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पार्षद विवाद मामले में छह आरोपी गिरफ्तार
indore, Six accused arrested , councillor dispute case
इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर निवासी कमलेश कालरा (पार्षद) के निवास में कुछ बदमाशों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने एवं नाबालिग बच्चे से दुर्व्यवहार करने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस को गंभीरतापूर्वक दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि घटना के संबंध में इंदौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य लोगों से पूछताछ कर नौ आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। इनमें से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। चूंकि घटना में नाबालिग से दुर्व्यवहार करना भी शामिल था, इसलिए आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई है।


दरअसल, पार्षद कमलेश कालरा के घर पर 30-40 लोगों ने हमला किया था। इस दौरान उनके बेटे के कपड़े उतार दिए थे। घर के बाहर लगी पार्षद की नेमप्लेट भी तोड़ दी गई थी। बदमाशों ने हमला कर उनकी मां के साथ भी बदसलूकी की थी। आरोपी एमआईसी सदस्य जीतू यादव के समर्थक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पार्षद कालरा की शिकायत पर 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। उनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोपहर में बड़ी संख्या में दो नंबर के भाजपा कार्यकर्ता और कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र के रहवासी पलासिया चौराहा पहुंचे और पूर्वी क्षेत्र के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, लेकिन समान रुप से एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

 

MadhyaBharat 9 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.