Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीएड के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
indore, B.Ed student ,committed suicide
इंदौर । शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में किराए से रहने वाले बीएड के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को उसका शव गुरुनानक कॉलोनी के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रदीप रावत (27) निवासी धार जिले के बांक टांडा के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह इंदौर में नौकरी के साथ बीएड की पढ़ाई कर रहा था। पिता खेती-किसानी करते हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एक लेडी कॉन्स्टेबल से प्रदीप का अफेयर था। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। प्रदीप ने सुसाइड नोट भी छोड़ा हैं, जिसमें उसने महिला आरक्षक से परेशान होने का जिक्र किया है।
 
पुलिस को प्रदीप रावत के यहां से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मैं अपने आप से परेशान हो चुका हूं। खुशबू (बदला हुआ नाम) से 2017 से प्यार करता हूं। मैंने आगे रहकर इसे प्रपोज नहीं किया, खुशबू ही मुझे पसंद कर बात करने लगी। बाद में मुझे पता चला कि वह गांव के किसी लड़के से पहले से ही बात करती है। मुझे पता चला तो मैंने खुशबू को बोला कि चाहे तो उससे ही बात करो या मुझसे। उसने लड़के से बात नहीं करने का प्रॉमिस किया और धीरे-धीरे उससे बात बंद कर दी। फिर वह जोबट के किसी अनजान लड़के से बात करने लगी। इसका पता चलने के बाद उससे भी बात बंद कर दी। हमारी बातें आगे होती रही। खुशबू 2022 में पुलिस एग्जाम में क्वॉलिफाई हुई। मैंने उसकी बहुत मदद की।
 
मुझे डर था अब वो मुझसे शादी नहीं करेगी, लेकिन वह मुझे भरोसे में रखकर मुझसे संबंध बनाती रही। नौकरी के दो साल बाद खुशबू बड़वानी के अनुराग से बात करने लगी। इसकी जानकारी मुझे इंस्टाग्राम चैट से लगी। जानकारी मुझे लगने के बाद मैंने कहा कि मुझे कुछ प्रूफ दे दो या घर वालों से बात कर लो। तब खुशबू ने अपने पापा को कॉल किया और कहा कि प्रदीप शादी करने को कह रहा है। उसके पापा ने मेरे बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी और सगाई के लिए हां कर दी। फिर वर घर चली गई। मैंने दूसरे दिन पूछा कि घरवाले क्या बोल रहे तो कहने लगी- नौकरी नहीं करता तू, तू (लड़की) ही खिलाएगी क्या?...मैं पूरी तरह टूट गया क्योंकि मेरे पास कुछ नहीं बचा था। 7-8 साल से बात करता था। सभी को पता था। एक बार मैंने खुशबू को उसके साथ एक रूम में देख लिया। मैं इन दोनों के नाम से सुसाइड नोट लिख रहा हूं। अगर मैं झूठ लिख रहा हूं तो मेरे मोबाइल में सब फोटो वीडियो प्रूफ हैं। मैं अपनी जिंदगी से हार मान रहा हूं।
 
MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.