Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आज रात्रि 12 बजे तक ही चल सकेंगे रेस्टोरेंट
indore,Restaurants , 12 midnight tonight
इंदौर । कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम-2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी कर इंदौर जिले में आज 31 दिसम्बर को कोई भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, वाणिज्यक संस्थान, रेस्टोरेंट, पर्यटन स्थल, होटल, रिसोर्ट तथा क्लब बार को रात्रि 12 बजे के पश्चात संचालित किये जाने पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश में कहा गया है कि उक्त सभी संस्थानों को रात्रि 12 बजे के पश्चात किसी भी स्थिति में संचालित नहीं किया जाये और पूरा परिसर रात्रि 12:30 बजे तक अनिवार्य रूप से रिक्त कर दिया जाये। आदेश का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी।


कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में नव वर्ष की पूर्व रात्रि 31 दिसम्बर पर आज कानून एवं व्यवस्थाएं बनाये रखने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर लगातार पुलिस और आबकारी अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रमों पर भी निगरानी रखने और कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। सभी एसडीएम से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले आयोजनों के संबंध में यह सुनिश्चित करेंगे कि आयोजनकर्ता द्वारा नियमानुसार मनोरंजन कर का भुगतान कर दिया है और कार्यक्रम की अनुमति प्राप्त कर ली गई है।


दरअसल, इंदौर में नए साल के जश्न की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। होटल, बार व पब में कई जगह पर आयोजन हो रहे है। ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने और ला एडं आर्डर व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी कमर कसी हुई है और जमकर चेकिंग होगी। इंदौर में मुख्य चौराहों के साथ ही एक्सीडेंट स्प़ॉट व असामाजिक तत्वों के सक्रिय रहने वाले स्पॉट को चिह्नित करके चेकिंग प्वाइंट लगाए जा रहे हैं। करीब 200 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट पर 1500 से ज्यादा पुलिस बल सडकों पर रहेगा। ट्रैफिक पुलिस तो रात भर ही चेकिंग में जुटी रहेगी। ड्रिंक एंड ड्राइव को सख्ती से निपटा जाएगा और वाहन जब्त होंगे। पुलिस के पास सौ से ज्यादा ब्रीथ एनलाइजर होंगे, जो वाहन चेकिंग के दौरान चालकों के मुंह में लगाकर शराब पिए या नहीं इसकी जांच होगी। सबसे ज्यादा नजरें विजयनगर, लसूडिया, कनाडिया, खजराना, तिलकनगर, तेजाजीनगर जोन में रहेगा क्योंकि यहीं पर सबसे ज्यादा होटल, बार-पब मौजूद है।
MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.