Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अटल जी के सपने को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : केंद्रीय मंत्री पाटिल
bhopal, Prime Minister Modi ,Union Minister Patil
भोपाल/खजुराहो । केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान का सपना आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरा होने जा रहा है। वे यह भलीभाँति जानते हैं कि जिन क्षेत्रों में पानी की क़िल्लत रहती है, ऐसे स्थानों पर नदी जोड़ो परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की भी शुरुआत हुई है, जिसका लाभ प्रदेश और पड़ोसी राज्य राजस्थान को मिलेगा।


केंद्रीय मंत्री पाटिल बुधवार को खजुराहो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई दशकों से अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने का काम भी अब किया जा रहा है। इस कड़ी में नमामि गंगे कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा लेकिन मुझे भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता एवं नेतृत्व से भारत इसका हिस्सा नहीं बनेगा।


बुंदेलखंड सहित मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक: वीडी शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड सहित मध्य प्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। बुंदेलखंड की धरा पर प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के नदी जोड़ने के सपने को पूरा करने खजुराहो आये हैं। समूचे बुन्देलखण्ड की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत है। केन-बेतवा लिंक परियोजना की शुरुआत होने से अब यह क्षेत्र सूखा नहीं बल्कि हरा-भरा और समृद्धशाली होगा। यहाँ की दशा और दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रधानमंत्री मोदी प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर क्रियान्वित हो रही केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड का क्षेत्र अब गरीबी और सूखे से मुक्त होकर समृद्धशाली क्षेत्र के रूप में आकार लेगा।


कार्यक्रम में राज्यपाल मगुभाई पटेल, केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र खटीक, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा।


कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
- प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में कार्यक्रम स्थल पर आए। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय का उन्होंने दोनों हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जनता में अभूतपूर्व उत्साह था।
- प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
- प्रधानमंत्री मोदी ने केन और बेतवा के पवित्र जल को नेशनल प्रोजेक्ट के मॉडल में प्रतीकात्मक रूप से प्रवाहित कर परियोजना का सांकेतिक शिलान्यास किया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बनी सरकार के एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री सहित सभी को बधाई दी।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई शासन की विभिन्न योजनाओं, एवं परियोजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित केन-बेतवा लिंक परियोजना के 3डी मॉडल का अवलोकन भी किया।
- प्रधानमंत्री मोदी का बुंदेलखंड के लोकनृत्य कलाकारों द्वारा बधाई नृत्य के साथ स्वागत किया।
- कार्यक्रम में स्व. अटल जी के जीवन एवं कार्यों पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में क्रिसमस की धूम है। मैं ईसाई समुदाय को ढेर सारी बधाई देता हूं।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में पधारे साधु-संतों का पुष्प-वर्षा कर अभिनंदन किया।
- कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
- प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम की बाल्यवस्था की टेराकोटा से बनी मूर्ति एवं खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर का शिल्प भेंट किया। सांसद वीडी शर्मा ने अटल जी की मूर्ति भेंट की।
MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.