Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
bhopal, Lookout circular,Saurabh Sharma
भोपाल । मध्य प्रदेश में काली कमाई और अन्य स्रोतों से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने वाले परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के विरुद्ध आयकर विभाग ने बुधवार को लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया है। इसके साथ ही भोपाल में मेंडोरी के जंगल में लावारिस इनोवा कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नगद राशि जब्त करने के बाद सौरभ शर्मा से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद सौरभ शर्मा अब भारत आने पर सीधे जांच एजेंसियों के शिकंजे में आ सकेगा। साथ ही बिना विभाग की परमिशन के देश से बाहर भी नहीं जा सकेगा।


कार से मिला सोना और नगदी आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा का ही होने की पुष्टि के बाद आयकर विभाग ने दो दिन पहले लुक आउट सर्कुलर जारी करने का फैसला लिया था। इसके लिए डीआरआई को पत्र भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी। दो दिनों में आयकर अधिकारियों ने यह प्रक्रिया पूरी की और अब सौरभ शर्मा से पूछताछ संबंधी कार्रवाई के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इधर, सौरभ के करीबी चेतन गौर से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है। इसके साथ ही विदेश में निवेश की जानकारी भी आयकर विभाग जुटा रहा है। हवाला का संदेह इसलिए भी हो रहा है कि ढाई-ढाई लाख रुपये वाली गड्डियां मिली हैं, जो हवाला में उपयोग होती हैं।


छापे में मिली थी 235 किलो चांदी और 2.95 करोड़ रुपये की नगदी
दरअसल, 19 दिसंबर को लोकायुक्त और आयकर विभाग के छापों में सौरभ शर्मा के ठिकानों से 235 किलो चांदी और 2.95 करोड़ रुपये कैश मिले थे। वहीं 19 दिसंबर की देर रात मेंडोरी के जंगल से एक कार से 52 किलो सोना मिला। 11 करोड़ रुपये कैश भी बरामद हुआ था। कार एक मकान के बाहर लावारिस हालत में मिली थी। सोने की कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपये आंकी गई थी। कार का मालिक चेतन सिंह गौर सौरभ का करीबी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरभ शर्मा उसके ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी के पहले से दुबई में है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारी जानकारी आयकर विभाग या अन्य जांच एजेंसियों के पास नहीं है। इसलिए सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। सौरभ शर्मा अब लोकायुक्त पुलिस और आयकर विभाग दोनों के जांच के दायरे में आ गया है, दोनों एजेंसियों को उसकी तलाश है। इसके साथ ही सौरभ की मां, पत्नी और अन्य परिजनों को राजधानी के चूना भट्टी स्थित रेस्टारेंट 'फोगीट' से संबंधित मामले में नोटिस जारी किए जाएंगे। सौरभ शर्मा के करीबी रिश्तेदार अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर भूमिगत हो गए हैं।


आयकर विभाग के छापे में सौरभ के यहां से एक एक डायरी भी मिली थी। इस डायरी में कई आरटीओ, चेक पोस्ट के अधिकारी और नेताओं के नाम हैं। आयकर विभाग अब इन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रहा है। यह कार सौरभ के सहयोगी चेतन के नाम पर है, पर उपयोग सौरभ ही कर रहा था। सोने के मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) को भी सूचना दी है। मंगलवार को मामले की पड़ताल के लिए भोपाल से लोकायुक्त की टीम ग्वालियर पहुंची थी। टीम के सदस्य हुरावली स्थित परिवहन मुख्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों से उससे जुड़ी जानकारी मांगी। परिवहन विभाग में सौरभ की अनुकंपा नियुक्ति को लेकर पड़ताल की जा रही है, इसके साथ ही मुख्यालय से लेकर पूरे विभाग में उसके नजदीकियों की जानकारी भी जुटाई। लोकायुक्त टीम ने ग्वालियर मे सौरभ के ठिकानों पर भी पड़ताल की।
MadhyaBharat 25 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.