Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
महाकाल मंदिर में बुधवार से चलित भस्म आरती दर्शन प्रारंभ होंगे 4.15 बजे से
ujjain,Bhasma Aarti Darshan, Mahakal temple

उज्जैन । यदि आप महाकाल दर्शन करने आ रहे हैं तो ध्यान रखें। महाकाल मंदिर में ऑनलाइन भस्मार्ती पंजीयन बंद है। ऑफ लाइन की जो सीटें हैं,वे मंदिर परिसर में तय समय पर आकर ही पंजीयन करवा सकते हैं। बुधवार,25 दिसंबर से 5 जनवरी तक मंदिर समिति द्वारा चलित भस्मार्ती दर्शन प्रात: 4.15 बजे से कार्तिकेय मण्डपम से कतार लगवाकर करवाए जाएंगे।

 

उक्त दिनांक तक काल भैरव मंदिर में भी गर्भगृह प्रवेश बंद रहेगा। यह निर्णय मंगलवार को कलेक्टर नीरजकुमारसिंह की अध्यक्षता में लिए गए। इस बैठक में विधायक अनिल जैन कालूहेडा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायतजयति सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, निगमायुक्त आशीष पाठक, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश धाकड़ आदि की उपस्थिति थे।

 

बैठक में तय किया गया कि-

* श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए कार्तिकेय मण्डपम् से श्रद्धालुओं के लिए भस्मार्ती के दौरान चलित भस्मार्ती दर्शन की व्यवस्था प्रात: 04.15 से की जाएगी।

 

* सामान्य श्रद्धालु चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल से निर्धारित प्रवेश द्वार संग्रहालय के समीप से नंदी द्वार भवन होकर फेसेलिटी सेंटर 01 से टनल शक्ति पथ त्रिवेणी होकर महाकाल महालोक, मानसरोवर नवीन टनल 01 से गणेश मण्डपम होकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करेंगे।

 

* दर्शन उपरांत आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप से हरसिद्धि मंदिर तिराहा होकर चारधाम मंदिर पर पहुंचेंगे। यहां से वे अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।

 

* श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर फेसेलिटी सेंटर 01 से मंदिर परिसर निर्गम रेम्प, गणेश मण्डपम् एवं नवीन टनल दोनों ओर से श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की संख्या ओर अधिक होने पर फेसेलिटी सेंटर 01 से सीधे कार्तिकेय मण्डपम् में प्रवेश करवाकर दर्शन उपरांत द्वार नंबर 10 अथवा निर्माल्य द्वार के रास्ते बाहर की ओर प्रस्थान कराया जाएगा।

 

* बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, कलोता समाज धर्मशाला, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, हरिफाटक ब्रिज के नीचे हाट बाजार, मेघदूत पार्किंग स्थल पर की जा सकेगी।

MadhyaBharat 24 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.