Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सांवेर रोड पर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
indore,   huge fire broke out ,plastic factory
इंदौर । इंदौर जिले के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में साेमवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग गई। देखते ही देखते आग विकराल हाे गई और फैलने लगी। आग की लपटें और उससे उठता काले धुएं का गुबार इतनी दूर तक फैल गया कि इसे आसपास के इलाकों से भी साफ देखा जा सकता था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कढ़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियाें ने आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में लाखाें रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
 
सांवेर रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। हालांकि, आग की तीव्रता को देखते हुए और दमकल गाड़ियों को बुलाने की जरूरत पड़ी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फैक्ट्री के आसपास भारी मात्रा में धुआं फैल गया, जो हवा के जरिए दूर तक फैलता गया। आग की लपटें पास की एक केमिकल फैक्ट्री तक भी पहुंच गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इस केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से आस-पास के क्षेत्र में और ज्यादा खतरा पैदा हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बहरहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, फ़ायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया है कि फ़ैक्ट्री में आग लगी थी, फ़ायर ब्रिगेड की सूचना पर मौक़े पर पहुंच गए थे। अभी तक 40 से 50 टेंकर पानी लग गया है, आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के एसपी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, जांच के बाद ही इन सभी सवालों का खुलासा हो सकेगा।
MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.