Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में यंग एंटरप्रेन्योर समिट-2024 में युवा उद्यमियों को किया संबोधित
bhopal, Chief Minister ,addressed young entrepreneurs

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवा उद्यमियों को भारत, युवा उद्यमियों के परिश्रम से विश्‍व पटल पर एक अलग पहचान बना रहा है। विश्‍व में हमारे देश में सबसे अधिक युवा शक्ति है। युवाओं के हाथों में आने वाले समय की बागडोर है। हमारे देश के युवाओं के भविष्य की तरफ बढ़ते हुए कदम देश को विकास के पथ पर तेज गति से आगे ले जा रहा हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निवेश और स्टार्ट-अप को सरकार के द्वारा लगातार प्रोत्साहन देकर मदद की जा रही है। हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को उज्जैन में यंग एंटरप्रेन्योर समिट-2024 में युवा उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के पैरों में गति, हाथों में शक्ति है और भविष्य के तरफ लक्ष्य को देखने की दृष्टि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास युवा उद्यमियों के लिए स्टार्ट-अप के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय नवाचार का है। युवा अधिक से अधिक स्वरोजगार स्थापित कर उद्यमी बने। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। हमारा भारत युवा शक्ति के अधिक्य के साथ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उज्ययिनी नगरी सर्वगुण सम्पन्न है। उज्जैन की देश में पहचान बनी है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए छोटे-छोटे स्थानों पर भी समिट के कार्य किए जा रहे हैं। उद्यमियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि उद्यमी देश-प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न उद्यमियों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

डॉ. यादव ने युवा उद्यमी सम्मेलन के आयोजकों, प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम उद्यमियों के बीच नवाचार, महत्वाकांक्षा और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह सम्मेलन आत्म-निर्भरता की भावना को दर्शाता है और एक समृद्ध एवं प्रगतिशील मध्य प्रदेश के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में सहायक होगा। उद्यमिता आर्थिक विकास की नींव है और युवा प्रतिभाओं को पोषित करना, परिवर्तन और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से हम अगली पीढ़ी को बड़ा सोचने, साहसी कदम उठाने और राज्य और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर उज्जैन के प्रभारी एवं कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक सतीष मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुण्डला, सत्यनारायण खोईवाल, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, चन्द्रमोली शुक्ला, उद्योगपति आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat 21 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.