Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री ने सड़क पर उतारा अपना हेलिकाप्टर
indore,  Chief Minister landed , helicopter
इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर इन्दौर नित नई मिसाल पेश करता है। इसी क्रम में शुक्रवार को इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने जब अपना हेलिकाप्टर इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे एमआर-12 सड़क पर उतारा तो विकास की नींव पर जैसे पुख़्ता मुहर लग गई। इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुँचे और इसकी मज़बूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी। यहां लव कुश चौराहे से बाइपास तक लगभग साढ़े नौ किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा और यहीं से आगर के लिए रवाना भी हुआ। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपये है।
 
इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि निर्माणाधीन एमआर-12 सड़क की लवकुश चौराहे से बाइपास तक सीधी कनेक्टीविटी है। इस सड़क के बनने से इंदौर शहर का ट्रैफिक दबाव कम होगा। इस सड़क के दोनों ओर 2 लेन सर्विस रोड भी रहेगा। इसके साथ ही फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, वृहद ग्रीन बेल्ट भी बनाया जाएगा। इसमें विद्युतीकरण का कार्य पूरी तरह अण्डरग्राउंड किया जायेगा। इस सड़क से 6 लेन रेलवे ओवर ब्रिज, 10 लेन रिवर ब्रिज, 6 लेन मेन कैरज-वे गुजरेगी। इस सड़क के प्रारंभ होने से उज्जैन, धार, रतलाम की तरफ से आने वाले यात्री जो भोपाल या खंडवा की तरफ जाना चाहते हैं, वे बिना शहर में प्रवेश किए सीधे ही जा सकेंगे। यह सड़क भोरांसला, कुम्हेड़ी, भाग्या, शक्करखेड़ी , लसुड़िया मोरी, तलावली चंदा और अरण्या 7 गांव से होकर गुजरती है।
MadhyaBharat 20 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.