Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एसडीएम का ड्राइवर 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
jabalpur, SDM

जबलपुर। जबलपुर लाेकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई काे अंजाम दिया है। यहां लाेकायुक्त की टीम ने मंगलवार की रात जबलपुर एसडीएम के ड्राइवर को 3 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एसडीएम ने अपने ड्राइवर के जरिए रिश्वत मांगी थी। मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम नदीमा शीरी को पद से हटा दिया है, वहीं चालक को निलंबित कर दिया है। आरोपी ने बिना लाइसेंस के धान का भंडारण के मामले को रफा दफा करने रिश्वत मांगी थी।

 
मामला ब्लॉक शाहपुरा भीटोनी के खमदेही का है। डीएसपी लोकायुक्त दिलीप झरवड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी शहपुरा भिटौनी के खमदेही गांव के संग्राम सिंह ने लाेकायुक्त पुलिस काे शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि खामदेही के मुख्य मार्ग से लगी संग्राम के रिश्तेदार की एक एकड़ जमीन है। इस जमीन पर गांव के किसान बासमती धान का भंडारण करते हैं। 28 अक्टूबर को शहपुरा तहसीलदार ने मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा बनाया था। इस पर एसडीएम ने आवेदक को कारण बताओ नोटिस दिया था। नोटिस मिलने पर मामले को रफा-दफा करवाने के लिए एसडीएम के चपरासी सुनील से बातचीत की गई थी तो उसने तीन लाख रुपयों की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत लाेकायुक्त काे फरियादी ने की थी।
 
रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी गहनता से जांच शुरू की। शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने मंगलवार काे आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना तैयार की। मंगलवार रात काे आवेदक और आरोपी के बीच मुलाकात के लिए धनवंतरी नगर चौक पर समय और स्थान तय किया गया। आवेदक को निर्देश दिए गए कि वह आरोपी को रिश्वत की पहली किस्त एक लाख 50 हजार रूपए दे। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार पटेल को गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लोकायुक्त टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पूरी सतर्कता और सूझबूझ का परिचय दिया। ट्रैप दल का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवड़े ने किया। टीम में निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा और अन्य अधिकारी शामिल थे।
 
MadhyaBharat 18 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.