Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन
bhopal, Congress staged , unique protest
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। उज्जैन विधायक शराब की बोतल की माला पहनकर सदन पहुंचे। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा के बाहर चाय बांटी। युवा, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को चाय की केतली लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन के बाहर चाय बांटी। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने इस अवसर पर कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तो क्या करेगा पेट पालने के लिए? क्या मोदी जी की चाय बेचेंगे? सरकार ने दो लाख नौकरियों का वादा किया था, उसका क्या हुआ। प्रदेश में डॉक्टरों और एसआई के पद खाली पड़े हैं। सरकार भर्तियां नहीं निकाल रही है। ऐसे में युवाओं को चाय ही बेचनी पड़ेगी।


वहीं, शराब घोटाले को लेकर भी कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। उज्जैन के तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार शराब की बोतल की माला पहनकर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शराब घोटाले के आरोप लगाए। परमार ने कहा कि वित्त मंत्री सदन में अनुपूरक बजट पेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजस्व की चोरी करके शराब घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2015-16 में अकेले इंदौर जिले में फर्जी चालान के माध्यम से 100 करोड़ का घोटाला हुआ था। ऐसे 15-20 सालों में लगभग 10-20 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने दोषी अधिकारी द्वारा शराब ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों के खाते में 22 करोड़ डालने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि जो शराब घोटाला करेगा उसे छोड़ेंगे नहीं। तो क्या दिल्ली में अलग कानून है और मध्य प्रदेश में अलग।


कांग्रेस विधायक के शराब घोटाले को लेकर किए गए प्रदर्शन को लेकर सत्ता पक्ष ने हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि सदन में शराब की बोतल लाना अनुचित है। जहां गांधीजी की प्रतिमा लगी हुई है, वहां पर कांग्रेस विधायक शराब की बोतल की माला पहनकर पहुंचे। सिर्फ फोटो बाजी करने के लिए कांग्रेस इस तरीके का प्रदर्शन कर रही है। नेता प्रतिपक्ष को विधायकों पर कार्रवाई करना चाहिए।


बाइक से आए धरमपुरी विधायक
इधर, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर बाइक से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए वे कम खर्च में अपना कामकाज चलाने का संदेश दे रहे हैं। विधायक ठाकुर ने बताया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में भी ज्यादातर बाइक से ही घूमते हैं।
MadhyaBharat 18 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.