Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कक्षा 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
sehore, Class 11 student ,gang raped
सीहोर । मध्य प्रदेश की सीहोर नगर के कस्बा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाया और उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर के कस्बा क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 2 नवंबर को उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने वीडियो नाबालिग लड़की के रिश्तेदार को भी दिखाया, जिसके बाद लड़की काफी डरी और सेहमी रही और उसने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। मामले में पीड़ित लड़की ने इस संबंध में कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है।


कोतवाला थाना प्रभारी मनोज मालवीय ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61 और 65 दर्ज की गई है तथा 67 आईटी एक्ट भी लगाया गया है। साथ ही पॉस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से वीडियो भी बरामद कर लिया गया है और आरोपियों से अभी पूछताछ भी की जा रही है। थाना प्रभारी मालवीय ने बताया कि आरोपियों ने अपने नाम जयंत, दिव्यांशु और हर्ष बताएं हैं।
MadhyaBharat 12 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.