Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
खाई में गिरने से बची बस
sagar,  bus escaped,   falling  ditch

सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हाेकर रेलिंग में अटक गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बस रेलिंग से नीचे खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हाे सकता था। दुर्घटना में 21 यात्री घायल हुए है। घायलाें काे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरूआखेड़ा पहुंचाया गया। जहां से सात गंभीर घायलों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 
जानकारी अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जरुआखेड़ा-बांदरी रोड पर हुआ। सुबह लगभग 7:50 बजे यात्री बस जरुआखेड़ा से बांदरी की ओर रवाना हुई थी। महज पांच किलोमीटर आगे जाकर सत्ती घटिया के पास ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस खाई की ओर बनी रेलिंग में अटक गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस के ड्राइवर सहित 21 यात्रियों को चोट आई है। सूचना मिलने के बाद चार 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरूआखेड़ा पहुंचाया गया। जहां से सात गंभीर घायलों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गनीमत रही कि घाटी के मोड पर रेलिंग होने की वजह से बस खाई में गिरने से बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस अचानक से कैसे पलटी इसकी जांच पुलिस कर रही है।
 
 
MadhyaBharat 12 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.