Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में हुकुम चंद मिल के कुएं में गिरा युवक
indore,   young man fell, Hukam Chand Mill

इंदौर । इंदाैर में हुकुम चंद मिल के कुंए में रविवार शाम काे कचरा डालने गया एक व्यक्ति उसमें गिर गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक काे बाहर निकाला। युवक काे हादसे में मामूली चाेट आई है। गनीमत रही कि समय रहते युवक काे बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा डूबने से उसकी माैत हाे सकती थी।

 
जानकारी के अनुसार हुकुम चंद मिल के पास सर्वहारा नगर निवासी दीपक अनूठे के यहां बेटे की मान (मन्नत) थी। रविवार शाम करीब चार बजे वे कचरा फेंकने दीपक कुएं पर गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधा कुंए में जा गिरा। इस दाैरान बंद मिल में बने शिव मंदिर की वह देख-रेख करने वाले पुजारी विजय ने देखा ताे उसने तुरंत पुलिस और लाेगाें काे सूचना दी। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी डालकर युवक को निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद भी वह चढ़ नहीं पा रहा था। इसके बाद एक युवक दूसरी रस्सी से कुएं में उतरा और उसे बांधकर ऊपर चढ़ाया गया। हालांकि कुछ ऊपर चढ़ने के बाद युवक ने फिर हाथ छोड़ दिए। इसके बाद कुएं के ऊपर रस्सी पकड़े लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। पुजारी विजय का कहना है कि यहां अधिकतर लोग कुएं में कचरा फेंकने आते हैं। आज भी यह व्यक्ति कुएं में कचरा फेंकने पहुंचा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।

 

MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.