Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बाबा साहेब के विचारों को जमीन पर उतारने का काम कर रही है भाजपा सरकारें - वीडी शर्मा
khajurahoo, BJP governments, Baba Saheb

खजुराहो । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सासंद वीडी शर्मा ने शुक्रवार को संविधान निर्माता और सामाजिक समरसता के पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर खजुराहो स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान देकर भारत की एकता और अखण्डता के साथ पूरे देश को एक सूत्र में पिराने का काम किया।

 

वीडी शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचार भारतीय जनता पार्टी के कृतित्व का हिस्सा हैं। पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से बाबा साहेब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों का जीवन बदलने के कार्य हुए है। भाजपा सरकार ने ही बाबा साहेब के पंच तीर्थों का निर्माण कराया। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करें।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी बाबा साहेब के सामाजिक समरसता के कार्य को आगे बढ़ा रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में व्यक्तित्व व कृतित्व से देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए बड़ी भूमिका निभाई है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता बाबा साहेब के बनाए संविधान और सामाजिक समरसता के सूत्र को लेकर कार्य करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता के सूत्र वाक्य को साकार करते हुए सबका साथ, सबका विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं।

 

खजुराहो में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को खजुराहो प्रवास के दौरान मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने खजुराहो के एनवीआर थियेटर में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व खजुराहो लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘द साबरमती रिपोर्ट’’ फिल्म देखने के पश्चात राजनगर विधानसभा के उदयपुरा में स्‍वामी विवेकानंद एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर नव दपंत्तियों को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम, विधायक अरविन्द पटेरिया सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
MadhyaBharat 6 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.