Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर और धार जिले में व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा
bhopal, Income tax raids ,Manawar-Rajgarh
भोपाल । मध्य प्रदेश में आयकर विभाग की टीम ने बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी, प्रॉपर्टी ब्रोकर और पेट्रोल पंप व्यवसायी सहित अन्य व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार तड़के आयकर अधिकारियों की टीम ने इंदौर और धार जिले के मनावर व राजगढ़ में 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी है। धार जिले के मनावर में आयकर विभाग की टीम की एक साथ सात स्थानों पर छापेमार कार्रवाई जारी है, जबकि इंदौर के कालानी नगर में कपास कारोबारी सुरेश मेहता के घर भी आयकर विभाग की टीम पहुंचकर जांच कर रही है।
 
मनावर के सबसे बड़े बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी आरसी जैन, प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जहीर शेख, पंकज गोधा सहित क्रिकेट सट्टा कारोबार से जुड़े पेट्रोल पंप व्यवसायी सावन पहाड़िया के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी हुई है। छापेमारी के लिए मनावर आई आईटी की टीम में जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर के 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी करीब 30 वाहनों से मनावर पहुंचे हैं। टीम जहां-जहां कार्रवाई कर रही है, वहां भारी पुलिसबल तैनात है। मनावर नगर में सुबह से इस बड़ी कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नगर के अन्य प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं।
 
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम को इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आयकर विभाग द्वारा इनके घरों, दफ्तर और पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इनके पास से क्या मिला?
 
इधर, धार जिले के राजगढ़ में आज आयकर विभाग की टीम ने चार सराफा व्यापारियों के यहां एक साथ छापा मारा। इस दौरान व्यापारियों के मोबाइल बंद करवाकर पूछताछ की जा रही थी। दुकानों में मौजूद व्यापारियों के अलावा अन्य किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। शटर गिराकर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की टीम द्वारा सुबह करीब 11 बजे मेन चौपाटी स्थित केसर एवं एसवी ज्वलेर्स पर छापा मारा गया। यहां दुकान मालिक एवं घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल बंद करवाकर कैश से संबंधित छानबीन की जा रही थी। चारों स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा जांच की जा रही है। जैसे ही दुकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी तो दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। इस मामले में टीम के अधिकारियों से बात की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि जांच के बाद जानकारी दी जाएगी।
MadhyaBharat 5 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.