Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
लैंड जिहाद और लव जिहाद के विरोध में छतरपुर बंद
chatarpur, Chhatarpur bandh, land jihad and love jihad

छतरपुर ।छतरपुर में शनिवार की सुबह से शहर का बाजार बंद रखा गया। सर्व हिंदू समाज द्वारा जिले में बढ़ रहे लैंड जिहाद और लव जिहाद के मामलों को देखते हुए जिला मुख्यालय पर बंद सफल रहा है। इस दाैरान शहर में पुलिस सभी चौराहों पर तैनात देखी गई। वहीं अति-आवश्यक सेवाएं मेडीकल स्टोर,क्लीनिक मात्र खुले रहे। सर्वहिंदूसमाज डीजे और बाइक से शहर में निकले और सभी लोगों से दोपहर 3 बजे तक दुकानें बंद करने के लिए आग्रह किया।

 

दोपहर में र्वहिंदू पुराना पन्ना नाका,डेरी रोड रामलीला मैदान,बस स्टैंड पर एकत्रित होकर छत्रसाल चौराहे पहुंचे उसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। र्वहिंदू के लाेगाें ने बताया कि हम लोग लव जिहाद और लैंड जिहाद के बढ़ते मामले को लेकर शहर के बाजाराें को बंद किया गया है और जो दुकान खुली हैं। उनको बंद करवाया जा रहा है। दोपहर 3 बजे कलेक्टर और पुलिस अधीधक को ज्ञापन सौंपा गया।

 

लैण्ड जिहाद के मामलाें में महोबा रोड पर वन विभाग की शासकीय भूमि पर लैण्ड जिहाद करने वाले हाजी शहजाद अली के भाई द्वारा अवैध कब्जा करने का जिक्र किया गया है जिस पर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित समय समय पर पूर्व में करने का दावा भी किया गया है, छतरपुर बस स्टेण्ड क्रमांक एक पर लैण्ड जिहाद कर अबैध रूप से मजार का निर्माण करने का अराेप लगाया गया है जिसे हटाने के लिए उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा आदेश प्रसारित किया गया था किन्तु उक्त अबैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। छतरपुर के महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के सामने बक्फ बोर्ड का साईन बोर्ड लगाकर अतिक्रमण किया गया है उक्त भूमि पर भी लैण्ड जिहाद कर शासकीय सम्पत्ति जो कि वेशकीमती है जिस पर अबैध कब्जा करना बताया गया है जिसे तत्काल हटाने हेतु जिला प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग उठाई है।

 

छतरपुर में मुश्किल कुशहाली सहित अन्य मस्जिदें जिनका वास्तबिक रकवा एक एक , दो दो हजार स्कायर फिट रिकार्ड में दर्ज है जबकि इनका रकवा बढाकर कई एकड़ में कब्जा करके लैण्ड जिहाद करने का दावा ज्ञापन में किया गया है।ज्ञापन ं बताया कि छतरपुर में सिंघाडी नदी के आसपास एक धर्म विशेष के तथाकथित लोगों द्वारा हिन्दु धर्म की आस्था का केन्द्र सिंधाडी नदी को अपवित्र करने के उद्देश्य से नदी के आसपास अबैध कब्जा कर अतिक्रमण करते हुए मांस की दुकाने लगाई जा रही है और दुकानदारों की संख्या और अतिक्रमण का दायरा निरंतर बढता जा रहा है। मांस की दुकानों से निकलने वाले अवशेष हड्डी,मांस,बाल,रक्त,मूत्र आदि नदी में प्रतिदिन जानबूझकर डाले जाते हैं जिससे नदी का जल निस्तार योग्य नहीं है तथा हिन्दु समाज ऋाद्ध तर्पण पितृ मोक्ष अमावश्या के दौरान पूजन पाठ में बाधाएं उत्पन्न होती है। उक्त सिधाडी नदी से सटी शासकीय भूमि पर लैण्ड जिहाद करने वालाें सेे नदी को अबैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्यवाही की मांग की है। 

 
MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.