Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तलवार से गला काटकर पत्नी की हत्या
ujjain,Wife murdered,sword

उज्जैन । उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पहली पत्नी की मौत के बाद ही आरोपी ने दूसरी शादी की थी। आठ महीने पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार घटना शासकीय महाविद्यालय के पास तुलाहेडा रोड पर हुई। आरोपित जगदीश बंजारा (45) ने पहली पत्नी की माैत के बाद शिवानी (40 वर्ष) से दूसरी शादी की थी। आठ महिने पहले ही दाेनाें की शादी हुई थी। सोमवार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद जगदीश ने शिवानी पर तलवार से वार किया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार शिवानी की भी पहले एक शादी हो चुकी है। जगदीश को शिवानी पर चरित्र शंका रहती थी। इसी कारण दोनों का अक्सर विवाद होता था। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि, जगदीश ने शिवानी को हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी भारत सिंह, थाना प्रभारी देवीलाल दसोरिया सहित पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण चरित्र शंका बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर मौजूद है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

 

भाई को बताई थी जान काे खतरे की बात

मृतका शिवानी के भाई शुभम का कहना है कि शिवानी ने रविवार शाम को फोन कर अपनी जान पर खतरे की बात कही थी। शिवानी ने कहा, “तेरे जीजा मुझे मार डालेंगे। मैं कल सुबह घर आ रही हूं।” इस कॉल के बाद शुभम अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शिवानी के भाई शुभम ने बताया कि जगदीश अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। पहली पत्नी की मौत के बाद जगदीश ने शिवानी से दूसरी शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच तनाव बना हुआ था।

 

 

 

 

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.