Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
काली सिंध नदी में तैरती हुई मिली कार
ujjain,Car found floating, Kali Sindh river

उज्जैन । उज्जैन के पास कायथा थाना क्षेत्र स्थित काली सिंध नदी में सोमवार सुबह एक कार तैरती हुई मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकलवाया। कार पूरी तरह से खाली थी। रजिस्ट्रेशन नंबर से कार के जबलपुर पासिंग होने की जानकारी मिली है। पुलिस कार मालिक की तलाश कर घटना के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

 

 

कायथा थाना टीआई राम कुमार कोरी ने बताया कि ग्राम बीरगोद के ग्रामीणों ने साेमवार सुबह कार के काली सिंध नदी में डूबने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची। यहां नदी में सफेद रंग की कार उल्टी तैर रही थी। जिसके बाद जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। जांच में पता चला है कि कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 5649 जबलपुर पासिंग है। कार में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। पुलिस कार मालिक की तलाश कर घटना का पता लगाएगी। कार के नदी में गिरने की खबर कार चालक ने भी नहीं दी। इस बात से भी पुलिस हैरान है। घटना की बारीकी से जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। टीआई कोरी ने कहा कि कार चालक या मालिक का पता लगने और उससे बात हाेने के बाद ही घटना स्पष्ट होगी।

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.