Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने फिल्म द साबरमती रिपाेर्ट के अभिनेता विक्रांत मैसी से वीडियाे काॅल पर की बात
bhopal, Chief Minister Dr. Yadav , Vikrant Massey

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ आज (बुधवार) शाम ओपन थिएटर में 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने जाएंगे। गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म दिखने से पहले मुख्यमंत्री ने फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी से वीडियो कॉल पर बात की। उन्हाेंने बेहतरीन अभिनय के लिए एक्टर काे बधाई दी और मप्र आने का निमंत्रण दिया। वहीं, अभिनेता विक्रांत मैसी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियाे काॅल पर अभिनेता विक्रांत मैसी काे बताया कि अभी वे अहमदाबाद में हैं और दोनों राज्यों के संयुक्त मुद्दों को लेकर गुजरात सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। इसके बाद भाेपाल पहुंचकर आज वह अपने मंत्रियों के साथ में फिल्म को देखेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी इस फिल्म के माध्यम से जो झूठ परोसा गया था उसका सच सामने आया है। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को भी बधाई दी है। विक्रांत ने इस दौरान फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना और धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने विक्रांत मैसी को मध्य प्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि फिल्म टूरिस्म को बढ़ावा देने के लिए बहुत छूट दी है। अगर आप आगे भी कुछ बनाएंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। इस पर विक्रांत ने कहा कि मैं एमपी में चार फिल्में कर चुका हूं। एक फिल्म प्रकाश झा की थी, जिसकी शूटिंग के लिए भोपाल भी आया था। पिछले माह सीहोर में शूटिंग के लिए आया था, लेकिन आपसे मुलाकात नहीं कर सका। अगले साल कुछ फिल्मों की शूटिंग के लिए फिर से एमपी आऊंगा।

 

 

 

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस समय गुजरात प्रवास पर हैं। वे आज अहमदाबाद से भोपाल लौटने के बाद शाम काे कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम सात बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजधानी के अशोका लेक व्यू में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक दिन पहले ही मंगलवार काे इस फिल्म को मप्र में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि हम इस फिल्म को टैक्स-फ्री कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकें। अतीत के काल में ऐसा काला अध्याय है, जो इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। दूध का दूध और पानी का पानी इस पिक्चर को देखने में समझ में आता है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन वोटों की राजनीति के लिए इतना गंदा खेल खेलना खराब बात थी। गाैरतलब है कि15 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।

 

 

 

 

MadhyaBharat 20 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.