Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दाेपहर तीन बजे तक 66 प्रतिशत मतदान
bhopal, 66 percent voting, Budhni

भाेपाल । मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। श्योपुर जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02- विजयपुर एवं सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 156-बुधनी के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7.00 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दाेपहर तीन बजे तक दोनों क्षेत्रों में औसत 66 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें विजयपुर में 67.01 प्रतिशत एवं बुधनी में 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

 

 

बुधनी में शाहगंज इलाके में चार वाहनों में हुई तोड़फोड़ की गई है। गाड़ियों के कांच तोड़े गए है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शाहगंज में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। मेरे छोटे भाई को पीटा गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है। साथ ही अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने कहा- बगैर आईडी देखे वोट डाले जा रहे थे। बूथ एजेंट ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति दी तो लेने से मना कर दिया। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, तीन गाड़ियां तोड़ दी। शाहगंज में जानबूझकर यह सब कराया जा रहा है। भाजपा को अपनी हार नजर आ रही है। हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। चुनाव को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। बिना आईडी के वोटिंग, फर्जी मतदान का प्रयास किया जा रहा है। पहले चुनाव देखेंगे उसके बाद शिकायत की बात करेंगे। कार्यकर्ताओं को पटक-पटककर मारा है।


बुधनी विधानसभा के शाहगंज पोलिंग बूथ पर तोड़फोड़ और कांग्रेस के लोगों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके साथ ही गाड़ियों के टूटे कांच और अन्य तरह के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित भी हो रहे हैं। बुधनी भाजपा की परंपरागत सीट है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान इसी सीट से विधायक थे।

 

 

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.