Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नायब सैनी बने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री
chandigarh, Nayab Saini , Haryana

चंडीगढ़ । हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लाडवा के विधायक नायब सैनी को 15वीं विधानसभा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और दाे राज्यमंत्रियाें काे भी शपथ दिलाई।

पंचकूला के दशहरा मैदान में गुरुवार काे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई कई राज्यों के मुख्यमंत्री और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

समाराेह में राज्यपाल दत्तात्रेय ने सबसे पहले नायब सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार नंबर दो पर अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ग्रहण ली। इसके बाद तीसरे नंबर पर इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार, चौथे नंबर पर बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल ने पांचवें नंबर पर पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा, छठे नंबर पर फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल, सातवें नंबर पर गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, आठवें नंबर पर रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, नौवें नंबर पर बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा, दसवें नंबर पर नरवाना विधानसभा हलके से विधायक कृष्ण कुमार बेदी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद 11वें नंबर पर तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी, 12वें नंबर पर अटेली से विधायक एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव, 13वें नंबर पर तिगांव हलके से विधायक राजेश नागर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 14वें नंबर पर पलवल के विधायक गौरव गौतम को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर शपथ दिलाई गई।

 

समाराेह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुषकर धामी, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, रामदास अठावले, मनोहर लाल, नितिन गडकरी, अश्वनी वैष्णव, कृष्ण पाल, राव इंद्रजीत समेत कई लोकसभा, राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह की खास बात यह रही कि खिलाड़ी, किसान, उद्योगपति, कर्मचारी, मजदूर, ड्रोन दीदी आदि के लिए अलग-अलग ब्लाक बनाए गए थे।

 

MadhyaBharat 17 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.