Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बहराइच हिंसा के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल
Bahraich , Two accused , violence injured

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महाराजगंज में रविवार को हुई रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपितों की  गुरुवार दोपहर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में दोनों आरोपित घायल हो गए, जिन्हें गंभीरावस्था में बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी पहचान मुख्य आरोपित रिंकू उर्फ सरफराज और तालिब के रूप में हुई है। सरफराज मुख्य आरोपित अब्दुल हमीद का बेटा है और ये भी आरोपित है। 

 

पुलिस के अनुसार नानपारा कोतवाली के बाईपास पर हुई मुठभेड़ के दौरान सरफराज और तालिब के पैरों में गोली लगी है। इन्हें उपचार के लिए नानपारा सीएचसी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बहराइच जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

 

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि सरफराज और तालिब को अपराह्न 2.35 बजे घायलावस्था में यहां लाया गया। एक आरोपित के बाएं और दूसरे के दाएं पैर में गोली लगी थी। फिलहाल गोली अंदर ही फंसी हुई है। उनकी गंभीर हालत के देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए बहराइच जिला अस्पताल भेजा गया है।   

 

यूपी एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने कहा, "थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई, जिसमें सरफराज और मोहम्मद तालिब घायल हो गए हैं। मामले में मुख्य आरोपित समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" 

 

बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है, उसकी बेटी रुखसार ने आरोप लगाया है कि बुधवार को चार बजे उसके पिता अब्दुल हमीद, उसके दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठाया था। उसके पति और देवर पहले ही पुलिस हिरासत में थे। किसी भी थाने से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। रुखसार ने इनके एनकाउंटर किये जाने की आशंका जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिजनों की सुरक्षा की अपील की थी। 

 

ज्ञातव्य है कि बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार और बुधवार को जिले में तनावपूर्ण शांति रही। गुरुवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया।   

 

उधर, मृतक युवक के परिजनों ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

 

MadhyaBharat 17 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.