Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दिल्ली में 3.3 करोड़ की कोकीन जब्त
new delhi, Cocaine, seized

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स का नेटवर्क तैयार करने वाले दो नाइजीरियाई नागरिक और उनके कैब चालक को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब 3.3 करोड़ रुपये मूल्य की 563 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान विनित, जोशुआ अमरचुक्वा और कोने एन गोलो सेयडू उर्फ माइक के रूप में हुई है। पुलिस आरोपितों के दिल्ली-एनसीआर नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंस्पेक्टर रामपाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने जोशुआ अमरचुकवा को उसके ड्राइवर विनीत के साथ एक टैक्सी में पकड़ा था। जोशुआ अमरचुकवा की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 257 ग्राम कोकीन बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि माइक नामक एक नाइजीरियाई नागरिक ने उसे बरामद कोकीन की आपूर्ति की थी और वह इसे दिल्ली-एनसीआर में अपने ग्राहकों को बेचता था। आरोपित विनीत उसका स्थायी ड्राइवर है जो हर सौदे में उसके साथ रहता है और उसकी कैब में परिवहन सुविधा प्रदान करके उसकी सहायता करता है, क्योंकि पुलिस को कैब ड्राइवरों पर शक नहीं हो सकता था। उपरोक्त मामला पीएस क्राइम ब्रांच में दर्ज किया गया और उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

आरोपित जोशुआ अमरचुक्वा की निशानदेही पर नाइजीरियाई कोने एन गोलो सेयदौ उर्फ माइक को भी उसके ठिकाने पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 306 ग्राम कोकीन बरामद की गयी। आरोपित जोशुआ अमरचुक्वा 2021 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था और तब से सनलाइट कॉलोनी, आश्रम इलाके में रह रहा है। आसानी से पैसे कमाने के लिए वह विकासपुरी में एक नाइजीरियाई किचन में एक नाइजीरियाई लड़के माइक के संपर्क में आया।

माइक ने उससे वादा किया कि अगर वह उसके लिए काम करेगा तो वह आर्थिक मदद करेगा। इसके बाद माइक उसे मांग के अनुसार सामान की आपूर्ति करने के लिए ग्राहकों के फोन नंबर भेजता था। माइक उसे ड्रग की हर आपूर्ति पर हजार रुपये देता था। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात विनीत नामक उबर कैब के मालिक से हुई। जबकि आरोपित कोने एन गोलो सेयडू उर्फ माइक बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वह दो महीने पहले नाइजीरिया से आया था। उस समय वह अपने साथ 02 किलोग्राम कोकीन लाया था।

MadhyaBharat 11 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.