Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जूनियर डॉक्टर्स और प. बंगाल सरकार के बीच वार्ता विफल
kolkata,Junior Doctors ,Bengal government failed

कोलकाता  । पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर्स के अनशन पर सरकार और डॉक्टरों के बीच बुधवार देररात लंबी बैठक के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि सरकार का रवैया बेहद सख्त और असंवेदनशील है, जबकि सरकार इसे सकारात्मक बैठक बता रही है।

तीन घंटे की लंबी बातचीत के बाद भी जूनियर डॉक्टरों ने बैठक को "निष्फल" करार दिया और कहा कि उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। डॉक्टरों के प्रमुख प्रतिनिधि, देबाशीष हलदर ने भावुक होकर कहा, "हमने सरकार से कुछ ठोस उम्मीदें रखी थीं, लेकिन हमें केवल मौखिक आश्वासन दिए गए। सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह बैठक सिर्फ समय की बर्बादी थी।"

मुख्य सचिव मनोज पंत ने बैठक के बाद एक अलग बयान में इसे सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा, "सभी चर्चाएं हमेशा सकारात्मक होती हैं। हमने जूनियर डॉक्टरों से अनशन खत्म करने का अनुरोध किया और विश्वास है कि वह इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखेंगे।" जूनियर डॉक्टर, जो धर्मतला में अनशन पर बैठे हैं, स्वास्थ्य सचिव की बर्खास्तगी सहित 10 मांगें कर रहे हैं।  अब तक उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने सिर्फ बातें कीं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई स्पष्ट व ठोस जवाब नहीं दिया गया। 

देबाशीष हलदर ने कहा, "सरकार चाहती है कि हम दुर्गा पूजा के बाद मामले को देखें, लेकिन हमने साफ कह दिया है कि हम अनशन जारी रखेंगे। सरकार ने सिर्फ हमें बैठक के लिए बुलाकर समय बर्बाद किया। अगर वे चाहते हैं कि हम अनशन खत्म करें, तो वे खुद आकर अनशन मंच पर हमसे बात करें।" जूनियर डॉक्टर आशफाकुल्ला ने कहा, "स्वास्थ्य भवन में बुलाकर हमारा अपमान किया गया। उनके पास कोई कार्ययोजना नहीं थी। यह बैठक सिर्फ औपचारिकता थी। हमें सच से डर नहीं है, लेकिन झूठ हमें डराता है।"

सरकार और डॉक्टरों के बीच यह गतिरोध जारी है। जहां सरकार बैठक को सकारात्मक करार दे रही है, वहीं डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि वे बिना ठोस कदम उठाए अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे।

 

 

MadhyaBharat 10 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.