Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया
mumbai,Prime Minister Modi ,Maharashtra

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उन्नयन और शिरडी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने भारतीय कौशल संस्थान, मुंबई और महाराष्ट्र के विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए कल आए विधानसभा चुनाव परिणाम ने देश के लोगों के मूड को स्पष्ट रूप से प्रकट कर दिया है। उन्होंने कहा कि दो कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार हरियाणा में जीत ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने राष्ट्र के विकास के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण का महायज्ञ शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम सिर्फ इमारतें नहीं बना रहे हैं, बल्कि एक स्वस्थ और समृद्ध महाराष्ट्र की नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठाणे, अंबरनाथ, मुंबई, नासिक, जालना, बुलढाणा, हिंगोली, वाशिम, अमरावती, भंडारा और गढ़चिरौली जिले लाखों लोगों की सेवा के केंद्र बनेंगे।

 

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि 10 नए मेडिकल कॉलेज महाराष्ट्र में 900 मेडिकल सीटें और जोड़ेंगे, जिससे राज्य में मेडिकल सीटों की कुल संख्या लगभग 6000 हो जाएगी। लाल किले से 75,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ने के अपने संकल्प को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का कार्यक्रम इस दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं के लिए नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के अधिक से अधिक बच्चे डॉक्टर बनें और उनके सपने पूरे हों। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में ऐसी विशिष्ट पढ़ाई के लिए मातृभाषा में किताबें उपलब्ध न होना एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस भेदभाव को खत्म किया और महाराष्ट्र के युवा मराठी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे।

 

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

MadhyaBharat 9 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.