Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कृषि मंत्री नेताम ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
raipur, Agriculture Minister, police team

बलरामपुर / रायपुर । छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने मंगलवार देर शाम काे बलरामपुर पुलिस टीम काे सम्मानित किया। राजेश ज्वेलर्स लूटकांड में 22 दिन के भीतर लगभग सभी आरोपिताें को बलरामपुर पुलिस ने धर दबोचा था। जिसके मद्देनजर कृषि मंत्री रामविचार नेताम जिले की पुलिस को सम्मानित और हौसला बढ़ाने के लिए बलरामपुर के रामानुजगंज पहुंचे।

 

कृषि मंत्री ने दिया एक लाख रुपये का चेक

 

मंगलवार शाम को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज थाने में जिले के कप्तान वैभव बेंकर एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया। पुलिस की हौसला बढ़ाने के लिए एक लाख की सम्मान राशि भी प्रदान की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस की तत्परता से 22 दिन के भीतर राजेश ज्वेलर्स में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस की 6 टीमें अलग-अलग राज्यों में अपराधियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई थी। एसपी वैभव बेंकर और उनकी टीम की कुशल नेतृत्व में अपराधी इतनी जल्दी पकड़े गए। यह पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।

 

आगे उन्होंने कहा कि आरोपित हथियार के साथ पकड़े गए थे। इसमें थोड़ी भी चूक होती तो पुलिस जवानों की जान भी जा सकती थी। जान को हथेली पर रखकर जिस प्रकार जिले की पुलिस ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। वीरता, समर्पण और निष्ठा का जिस प्रकार से परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। जिस प्रकार से जिले की पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए अपराधियों को पकड़ा वह देश के लिए नजीर बनेगा। आगे उन्होंने कहा कि सभी पुलिस की टीम एवं एसपी वैभव बेंकर को शुभकामना देता हूं और अपनी तरफ से 1 लाख रुपए का इनाम भी देता हूं।

 

जिले के कप्तान वैभव बेंकर ने कहा कि 11 सितम्बर 2024 को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में डकैती की घटना हुई थी। जिसमे हमारी टीम ने अथाह प्रयास करने के बाद लगभग सभी आरोपितों को पकड़ा और जीतने भी लूटे हुए सामान थे लगभग सभी को बरामद कर लिया था। पुलिस को जो सफलता मिली थी इसी तारतम्य में मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा यहां पर आकर हमारी टीम को प्रोत्साहन और उनको इनाम दिया गया। इसके लिए मंत्री का आभार मानता हूं और आने वाले समय में जिले की जनता को बेहतर पुलिसिंग, अच्छी पुलिसिंग, त्वरित पुलिसिंग और बहुत ही शानदार पुलिसिंग दे पाऊंगा और इसके लिए मैं हमेशा कटिबद्ध हूं। बलरामपुर पुलिस हरेक चैलेंज को लेने के लिए तैयार है। आने वाले समय में भी ऐसे ही अच्छे काम हम करते रहेंगे। इस अवसर पर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय, एसडीओपी याकूब मेमन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

 

 

MadhyaBharat 9 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.