Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर देश में बढ़ी हायरिंग एक्टिविटी
new delhi, Good news , employment front

नई दिल्ली । पिछले कुछ महीनों की सुस्ती के बाद टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स में हायरिंग का दौर एक बार फिर तेज होता हुआ नजर आने लगा है। इन कंपनियों ने हायरिंग गतिविधियों को तेज करते हुए अच्छे टैलेंट की तलाश शुरू कर दी है। इसके पहले के कुछ महीने के दौरान बिजनेस में सुस्ती और फंडिंग की परेशानियों की वजह से टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स ने हायरिंग एक्टिविटीज को धीमा कर दिया था। कुछ कंपनियों को इस दौरान अपने खर्चों में कटौती करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी भी करनी पड़ी थी, लेकिन अब स्थिति में बदलाव होता हुआ नजर आने लगा है।

स्टाफिंग फर्म एक्सफेनो की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान हायरिंग एक्टिविटीज में तेजी आई है। इस दौरान आईटी सेक्टर में क्रमिक बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। हालांकि इस रिपोर्ट में ये भी साफ किया गया है कि हायरिंग एक्टिविटीज में आई तेजी अस्थाई है या टिकाऊ, इस बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर हायरिंग एक्टिविटीज की यही स्थिति अगली तिमाही में भी कायम रही, तो ये स्थिति में सुधार होने का स्पष्ट संकेत होगा।

हायरिंग से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च 2024 में एक्टिव जॉब ओपनिंग पिछले 20 महीने के सर्वोच्च स्तर 1,68,000 तक पहुंच गई थी, लेकिन इसके अगले ही महीने अप्रैल में इसकी संख्या घटकर 1,56,000 रह गई, जबकि मई के महीने में एक्टिव जॉब ओपनिंग की संख्या 1,07,000 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। जॉब ओपनिंग का ये आंकड़ा हायरिंग एक्टीविटीज के पीक से करीब 50 प्रतिशत कम है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान आईटी कंपनियां में हायरिंग एक्टिविटीज में तेजी आई है। इसके साथ ही कैंपस सेलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद है। स्टार्टअप्स ने भी अपना काम बढ़ाने के लिए हायरिंग एक्टिविटीज को तेज कर दिया है, जिससे फ्रेशर्स के लिए नए मौके बनने लगे हैं।

 

 

 

 

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.