Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर एक ग्रामीण की हत्या कर छोड़ा पर्चा
bijapur,Naxalites left a leaflet , killing a villager

बीजापुर । जिले के भोपालपटनम् थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पोषणपल्ली में नक्सलियों ने बीती रात एक ग्रामीण कन्हैया ताती पिता हुंगा ताती उम्र 55 वर्ष पर मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव को दुब्बापारा पोषणपल्ली पुराना स्कूल के पास फेंक दिया। घटना स्थल पर शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है।

 

घटना की सूचना पर पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने इस घटना के संबंध में जांच भी  शुरू कर दी है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, माैके पर पुलिस पंहुच गई है, जांच जारी है। लेकिन अभी तक किसी ने भी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

 

उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलाें को लगातार कामयाबी मिल रही है।जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली लगभग रोजाना  कायराना करतूत को अंजाम देते हुए ग्रामीणाें एवं युवाअेां पर मुखबिरी का आरेप लगाकर हत्या काे अंजाम दिया जा रहा है ।नक्सलियों द्वारा मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या काे अंजाम देने की वारदात बीजापुर में सबसे अधिक देखी जा रही है।जिस पर अंकुश लगाना पुलिस एवं प्रशासन के लिए बड़ी चुनाैती बनती जा रही है।

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.