Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नाव चलाकर लिया गंगरेल बांध में जल ओलंपिक का आनंद
dhamtari, Enjoyed Water Olympics, Gangrel Dam

धमतरी  । जल जगार महोत्सव के दूसरे दिन रविवार काे रायपुर सहित अन्य जिलों से पहुंचकर धमतरी के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में बनाए गए जल ओलंपिक खेल कयाकिंग, स्वींमिंग, बनाना राईड, फ्री स्टाईल स्वीमिंग, फ्लैग रैन, थ्रो रो, रिवर क्रासिंग का आनंद ले रहे हैं। रायपुर से आए संजय बच्चानी, अमित गोयल, राकेश खुशी प्रकट करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए जल जगार महोत्सव अच्छी पहल है। जल संरक्षण के लिए सभी की सहभागिता एवं जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम अच्छा अनुभव कर रहे है यहां आकर। हमे जल के गिरते स्तर को वृद्धि करने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग, पौधा रोपण करना चाहिए एवं अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए, जिससे आने वाले पीढी के लिए बेहतर हो। बिलासपुर से आए वेदांत वर्मा ने बताया कि स्वींमिंग मेरा शौक है और जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए क्योंकि जल है तो कल है। पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध बहुत बहुत अच्छा एवं खूबसूरत है। जल जगार महोत्सव के लिए गंगरेल बांध में लाइफ जैकेट, मेडिकल किट सहित सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित किए गए है। सबसे बड़े जलसंग्रह में अनेक प्रकार जेटस्की, बनाना राइड बोट, कयाकिंग नाव आदि की व्यवस्था की गई है। जिसमे प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

MadhyaBharat 6 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.