Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंडिगो का बुकिंग सिस्टम हुआ फेल उड़ान संचालन प्रभावित
new delhi,IndiGo

नई दिल्ली । एयरलाइंस इंडिगो का सिस्टम शनिवार को तकनीकी कारणों से बेहद धीमी गति से काम कर रहा है। इंडिगो के पूरे नेटवर्क में यह समस्या आई है। कंपनी के बुकिंग सिस्‍टम में गड़बड़ी के चलते उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इस वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन की बुकिंग प्रणाली दोपहर 12 बजे से प्रभावित होनी शुरू हुई, लेकिन करीब एक घंटे बाद 1.05 बजे परिचालन फिर शुरू हो पाया। हालांकि, अभी भी ये पूरी तरह से अभी काम नहीं कर रहा है। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे विभिन्न एयरपोर्ट्स पर चेक-इन और सामान की जांच के लिए यात्रियों की लंबी कतारें दिख रही हैं।

 

कंपनी ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बयान जारी कर बताया है कि 'हम फिलहाल अपने पूरे नेटवर्क में अस्थायी तौर पर सिस्टम के धीमा होने की समस्या से जूझ रहे हैं। एयरलाइन ने कहा है कि इससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हुई है। इसकी वजह से यात्रियों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। चेक इन धीमा हो रहा है और एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें हैं।'

 

कंपनी ने कहा कि हमारी एयरपोर्ट टीम उपलब्ध है और सभी की सहायता करने और एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। आश्वस्त रहें, हम यथाशीघ्र स्थिरता और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि हमें हुई असुविधा के लिए खेद है। इस समय के दौरान आपकी समझदारी और धैर्य की सराहना करते हैं।

MadhyaBharat 5 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.