Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आरक्षण सीमा 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत होने दें: शरद पवार
mumbai,   reservation limit,Sharad Pawar

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि आरक्षण की मर्यादा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत होने दें। जिन्हें आरक्षण नहीं मिला उन्हें 25 फीसदी में शामिल किया जा सकता है। शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को इसके लिए पहल करनी चाहिए और हम इसका समर्थन करेंगे।

शरद पवार शुक्रवार को सांगली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि यह लोगों की भावना है कि मराठा आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन  इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि दूसरों का आरक्षण प्रभावित न हो। पवार ने कहा कि "केंद्र सरकार को मराठा आरक्षण के लिए पहल करनी चाहिए, आरक्षण संविधान में संशोधन करना चाहिए, हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे। हम 50 प्रतिशत आरक्षण पर नहीं जा सकते, लेकिन अगर हम इसके लिए जाना चाहते हैं, तो संसद में बदलाव होना चाहिए। पवार ने कहा कि संशोधन करने में कोई समस्या नहीं है, 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक जाना चाहिए, तमिलनाडु में यह 78 प्रतिशत है। अगर आरक्षण बढ़ता है तो महाराष्ट्र में यह 75 प्रतिशत तक क्यों नहीं जा सकता है। अगर उन सभी को आरक्षण मिले, जिन्हें यह नहीं मिला ताे कोई विवाद नहीं होगा। 

शरद पवार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कुछ नेता सिर्फ पब्लिसिटी के लिए उनके विरुद्ध बयानबाजी करते हैं। इसका असर उनपर ही पड़ता है, इसी वजह मैं इस तरह के आरोपों प्रत्यारोपों का जवाब देना उचित नहीं समझता। साथ ही उम्र बढऩे जैसे सवाल का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि उम्र के साथ ही उर्जा भी बढ़ती है। इसलिए राजनीति में उम्र बढऩे जैसी टिप्पणी का कोई अर्थ नहीं है।

 

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.