Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
महाराष्ट्र में मंत्रालय की छत से नीचे कूदे आदिवासी विधायक
mumbai, Protest against Dhangar, create pressure

मुंबई । विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल के नेतृत्व में आदिवासी विधायकों ने शुक्रवार काे एसटी प्रवर्ग से धनगर समाज को आरक्षण न देने और एसटी प्रवर्ग के छात्रों को पेशा कानून के तहत नौकरी देने की मांग को मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद

कर अपना विरोध जताया। हालांकि वहां नीचे लगे जाल से किसी को कोई खास चोट नहीं आई। आदिवासी के विधायकों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस बाबत तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। 

 

शुक्रवार को विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल, कांग्रेस विधायक हिरामण खोसकर सहित कई विधायक मंत्रालय की तीसरी मंजिल

से नीचे लगी संरक्षण जाल पर कूद कर अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाया। विधायकों की इस कारस्तानी से मंत्रालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जाल पर कूदे विधायकों सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद इन सभी विधायकों ने मंत्रालय के चौथी मंजिल पर स्थित समाज कल्याण कार्यालय के समक्ष अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन में सत्तापक्ष-विपक्ष के विधायकों के साथ भाजपा के सांसद हेमंत सावरा भी शामिल हैं।

 

विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल ने पत्रकारों को बताया कि सरकार एसटी प्रवर्ग से धनगर समाज को आरक्षण देने का विचार कर रही है। इससे आदिवासी समाज आक्रोशित है। इसी तरह आदिवासी समाज के छात्र पिछले 17 दिन से पेशा कानून के तहत नियुक्ति पाने के आंदोलन कर रहे हैं। इन सभी छात्रों ने परीक्षा दे दी है और नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनकी मांग पर सरकार विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोग सरकार के विरोध में कोई अनुचित कदम न उठाएं, इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था। मुख्यमंत्री ने समय नहीं दिया, इसी वजह से आदिवासी समाज के विधायक आंदोलन कर रहे हैं। झिरवल ने कहा कि किसी भी पद होने से पहले वे आदिवासी हैं, इसलिए वे आदिवासियों की समस्या को लेकर आंदोलन करते रहेंगे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार ने कहा कि सरकार किसी भी वर्ग को न्याय नहीं दे रही है, हर वर्ग परेशान है। सरकार में बैठे लोगों को मिलने का समय मुख्यमंत्री नहीं दे रहे हैं। राज्य की 14 करोड़ जनता इस सरकार की गलत नीतियों से परेशान हो गई और चुनाव का इंतजार कर रही है।

 

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.