Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लेबनान की राजधानी बेरुत को इजराइल ने फिर बनाया निशाना
berut, Israel again targetsm Lebanon

बेरुत । इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरुत पर बुधवार को एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एयर स्ट्राइक की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वो अब बेरुत को निशाना बना रहे हैं। आईडीएफ ने दो दिनों पहले ही बेरुत के सीमित इलाके में जमीनी सैन्य अभियान शुरू कर हिज्बुल्लाह के सुरंगों की तलाशी शुरू की थी।

 

ईरान के हमले के बाद बदले की आग में सुलग रहे इजराइल ने एकबार फिर बेरुत में एयर स्ट्राइक की है। दक्षिणी बेरुत में एक के बाद एक तीन बड़े विस्फोट हुए। इन हमलों में 6 लोगों की मौत की खबर है। लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि यह हमला हिज्बुल्लाह से जुड़े एक चिकित्सा सेवा केंद्र पर हुआ। 

 

लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटे में लेबनान पर इजराइल के हमलों में 46 लोगों की मौत हो गई। साथ ही पिछले दो हफ्तों में 1,000 से अधिक लोग इजराइल के हमलों में मारे गए हैं, जबकि लगभग दस लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। 

 

इजराइल ने 28 सितंबर को लेबनान में हिज्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला कर भारी तबाही मचाई और हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह को मार दिया था। नसरल्लाह की मौत से बौखलाए ईरान ने इजराइल पर 200 बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक किया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उसने तेल अवीव के पास तीन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

 

MadhyaBharat 3 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.