Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमित शाह ने स्वच्छता को लेकर देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर बोला हमला
ahamdabad, Amit Shah , regarding cleanliness

अहमदाबाद । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के भाडज में गुरुवार को 447 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने स्वच्छता को लेकर देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला। शाह ने कहा कि देश के सभी घरों में टॉयलेट बना, यह देश की आजादी के 70 वर्षों बाद हुआ है। देश में स्वच्छता पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। गुजरात के लोगों ने देशभर में स्वच्छता का संस्कार दिया है। हम संकल्प लें कि आने वाले साल में गुजरात स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले नंबर पर आए।

दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने भाडज में महानगर पालिका के कार्यक्रम में लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। शाह ने कहा कि आज से 9 दिवसीय आराधना के पर्व की शुरुआत हुई है। समग्र विश्व में सनातन धर्म के अनुयायी इन नौ दिनों के अंदर सत्व, ज्ञान और शक्ति के संचय का काम करेंगे। नौ दिनों तक समग्र गुजरात के अंदर अनेक प्रकार की साधना होती है। उन्होंने अहमदाबाद की कुलदेवी भद्रकाली का भी उल्लेख किया। शाह ने अहमदाबाद महानगर पालिका की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल बनाकर उसने सबसे अच्छा काम किया है। 

गृहमंत्री शाह ने बच्चों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षण समिति के स्कूलों को देखने के बाद यह ख्याल आता है कि भारत का भविष्य कितना उज्ज्वल है। शाह ने कहा कि वे हृदय से महापौर और नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के चेयरमैन व शिक्षक-शिक्षिकाओं को अभिनंदन करते हैं। 

गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 23,951 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। 14 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया है। पांच वर्ष में 37 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ है। बालकों के लिए विकास कार्य से लेकर तालाब बनाने, रोड बनाने, ओवरब्रिज बनाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हॉस्पिटल बनाने समेत कई कार्य हुए हैं। शाह ने अहमदाबाद के लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में मनपा आयुक्त के प्रयासों का साथ देने का अनुरोध किया, जिससे शहर को टॉप पर लाया जा सके।

MadhyaBharat 3 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.