Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्वच्छता अभियान के 10 वर्ष पूरे
new delhi,10 years ,cleanliness campaign

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर ‘स्वच्छता अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया। आज ही के दिन 10 वर्ष पूर्व 2014 में उन्होंने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि स्थल विजय घाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक स्कूल में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया। प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ झाड़ू लगाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की और एक एक्स पोस्ट में कहा कि यह अभियान भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। वे उन सभी को सलाम करते हैं, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए काम किया है।

स्कूली बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान में भागीदारी पर उन्होंने कहा कि वे आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने। उनका सभी से आग्रह है कि वे आज अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। लोगों की इस पहल से 'स्वच्छ भारत' की भावना और मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके बाद विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 155वीं गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस 2024 कार्यक्रम में भाग लिया। स्वच्छता ही सेवा 2024 की थीम 'स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता' है। इस दौरान उन्होंने 9600 करोड़ रुपये से अधिक की कई स्वच्छता और सफाई परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इसमें अमृत और अमृत 2.0, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और गोबरधन योजना के तहत परियोजनाएं शामिल हैं।

 

MadhyaBharat 2 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.